Recent

3/recent-posts
Latest Movie :
Recent Movies
View As:

PATHAN : 2023 film trailer

 Pathan : A film promoted by protest against itself.

यशराज फिल्म्स के बैनर तले निर्माता आदित्य चोपड़ा की  प्रस्तुति 'पठान' एक क्राइम थ्रिलर है जिसकी कहानी लिखी है निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने और स्क्रीनप्ले श्रीधर राघवन ने।संवाद यानि डायलॉग हैं अब्बास टायरवाला के।

शाहरुख, दीपिका, जॉन अब्राहम अभिनीत इस फिल्म की रिलीज डेट शेड्यूल की गई है - 25 जनवरी 2023 
₹ 250 करोड़ बजट वाली इस फिल्म का प्रोमोशन फोकट में भगवा गैंग द्वारा 

किया जा रहा है।'बेशरम रंग' सॉन्ग के कॉस्ट्युम पर आपत्ति जताई गई है।सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर बॉयकॉट की अपील कर रहे हैं।दक्षिण पंथी ट्रोलर्स की आपत्ति दीपिका पादुकोण द्वारा पहनी गई भगवा रंग की बिकनी को लेकर बताई जा रही है।गौरतलब बात ये है कि नग्नता या अश्लील दृश्यों से दिक्कत नही है,धार्मिक भावनाएँ तो केवल भगवा कलर की बिष्टी (बिकनी) से आहत हो रही हैं।वैसे एक साम्प्रदायिक संगठन के मौलाना ने जरूर नग्नता की मजम्मत की है।आफ्टर ऑल जो लोग न भी जानते थे कि पठान नाम की कोई फिल्म रिलीज होने वाली है वे जान गये तथाकथित विरोध करने वालों के फजल से।
              कहानी कुछ नई नही है बस चोर-पुलिस के खेल को अलग अंदाज में हॉलिवुड स्टाईल मिर्च मसाला डालकर पेश किया गया है।शाहरुख खान रॉ एजेंट के किरदार में हैं तो उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण एक पुलिसवाली बनी है।जॉन अब्राहम एक ताक़तवर खलनायक के रोल में हैं जो ड्रग माफिया है।पूरी कहानी जानने के लिए फिल्म देखना पड़ेगा जो गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रिलीज हो रही है।


Rate it :

लोलिता एक उपन्यास और फिल्म

 व्लादिमीर नोवोकोव ने 1955 ईस्वी में अपनी एक रचना को लोलिता के नाम से प्रकाशित कराया जो एक उपन्यास था। यह कृति बहुत लोकप्रिय हुई और कालांतर में इसे साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस कथानक पर आधारित पहली फिल्म 1962 में हॉलीवुड में बनी। फिल्म का नाम भी लोलिता ही रखा गया। यद्यपि लेखक तो व्लादिमीर नोवोकोव थे परंतु पटकथा लेखन में डायरेक्टर स्टेनली कुब्रिक और जेम्स बी हैरिस का योगदान था। तत्कालीन परिस्थितियों में उपन्यास के हर फ्रेम को यथावत सेल्यूलॉयड पर उकेरना व्यवहारिक नहीं था इसलिए डायरेक्टर स्टैनली ने पटकथा लेखन में बहुत सारे परिवर्तन किए ताकि विवाद खड़ा ना हो।


० हम्बर्ट),शैली विन्टर्स (चार्ल्स हेज),स्यू लियोन (लोलिता), गैरी कॉकरेल(रिचर्ड टी शिलर) ईत्यादि।


यह कहानी है एक मध्यम आयु के प्रोफेसर की जो एक 14 साल की अल्हड़ किशोरी नवयौवना के मोहपाश में बंधकर अपना काम-धंधा, सामाजिकता और नैतिक- अनैतिक का फर्क भूल चुका है। वह अपनी किशोरावस्था के पहले क्रश पड़ोसी की हमउम्र लड़की के साथ सहज आकर्षण के वशीभूत चोरी-छिपे इंटिमेट होने की अधूरी कोशिश के दौरान मन-मस्तिष्क पर ऐसी  प्रभाविता का शिकार बन गया कि यह मनोविकार बनकर प्रोफेसर हम्बर्ट को आजीवन सताता रहा। लोलिता को हासिल करने के लिए प्रोफेसर पहले उसकी विधवा मां से शादी करता है और फिर कुछ समय बाद संयोगवश सड़क दुर्घटना में लोलिता की मां मिसेज चार्लोट हेज भगवान को प्यारी हो जाती है। लोलिता की मां के गुजर जाने के बाद प्रोफेसर हम्बर्ट को अपने कुत्सित इच्छापूर्ति का अवसर मिल जाता है।फिर वह रिश्ते में अपनी सौतेली बेटी के साथ अपने मनोविकारजन्य फंतासी को साकार करने में लिप्त हो जाता है।इस तरह कहानी आगे बढती है।इस आगे की कहानी में ही नयन चटोरों के लिए चटपटी विजुअल डिशेज परोसी गई है। मगर यह कहानी वास्तव में एक ट्रेजेडी है। जिसमें मुख्य पात्र प्रोफेसर हम्बर्ट( यहां हम प्रोफेसर को कहानी का नायक नहीं कह सकते क्योंकि वह सारा काम खलनायकों वाला कर रहा है) लोलिता से दुबारा मिलने के बाद जान जाता है कि लोलिता को उसके चंगुल से बचा कर ले जाने वाला कौन है। वह उस आदमी को पिस्तौल से मार डालता है। पुलिस उसे पकड़ कर जेल में डाल देती है जहां बीमार होकर वह मर जाता है और दूसरी तरफ लोलिता भी उसके बाद अपने बच्चे को जन्म देते हुए अल्लाह को प्यारी हो जाती है। मगर पूरी कहानी जानने के लिए या तो पूरा उपन्यास पढ़ना होगा (Read) अथवा लोलिता फिल्म को देखना होगा। Trailer

व्लादिमीर नोवोकोव को लोलिता के लिए नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ था। इस प्रकार लोलिता एक कालजयी विश्व प्रसिद्ध साहित्यिक धरोहर है जिसका संसार की अनेक भाषाओं में अनुवाद किया गया है । तरह तरह के विवादों के बावजूद इसकी लोकप्रियता आज भी ताजा है। कुछ लोग फिल्म लोलिता को सिर्फ इसलिए देखना चाहते हैं कि अंतरंग सेक्सी दृश्य देखने को मिलेंगे। परंतु यह फिल्म वास्तव में मानवीय संबंधों और मनोविकारों के मानव जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव को समझने का साहित्यिक प्रयास मात्र है। यहां यह देखना दिलचस्प हो सकता है की मनुष्य का चरित्र और व्यक्तित्व किस प्रकार निर्मित होता है। परिवेश का असर आदमी को क्या से क्या बना देता है और वही आदमी दूसरों के साथ किस प्रकार व्यवहार करता है यह समझने के लिए यह फिल्म देखना एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

हॉलीवुड में 1997 में फिर से लोलिता पर आधारित फिल्म बनी जिस के डायरेक्टर एड्रियन लिन और पटकथा लेखक स्टीफन चीफ थे। मारियो कैसर निर्मित इस फिल्म के मुख्य कलाकार थे जेरेमी इरोंस प्रोफेसर हंबर्ट के रूप में, मेलानिए ग्रिफिथ चार्लोट हेज के रूप में, फ्रैंक लैबजेला और डोमिनिक स्वैन लोलिता के रूप में।

इसे सबसे पहले सितंबर 1997 में रोम में रिलीज किया गया जबकि यूनाइटेड स्टेट्स में 25 सितंबर 1998 को। 2 घंटे 17 मिनट की ड्यूरेशन वाली इस फिल्म में मूल कथा के अनुरूप फिल्मांकन किया गया है एक विश्व प्रसिद्ध नोबेल प्राइज से नवाजी गई अमर कृति पर आधारित होने के बावजूद इस फिल्म का विवादों से चोली दामन का संबंध रहा है। हॉलीवुड की इस फिल्म के लिए आरंभ में यूनाइटेड स्टेट्स में कोई वितरक नहीं मिल रहा था इसलिए यूरोप में रिलीज होने के 1 साल बाद यह अमेरिका में रिलीज हुई। इससे आप दूसरे ओटीटी के अलावा गूगल प्ले मूवी पर भी देख सकते हैं। ट्रेलर देखने के लिए यहां क्लिक करें। 1962 वाली लोलिता एमएक्स प्लेयर पर फ्री में भी देख सकते हैं।


Rate it :

जुरासिक वर्ल्ड : डोमिनियन यहाँ देखें



जुरासिक काल के विशालकाय सरीसृप जैसे लुप्त जीवो के पुनर उद्भव की कल्पना पर आधारित 1 साइंस फिक्शन फिल्म जुरासिक पार्क 1993 ईसवी में रिलीज हुई थी जबकि इसे भारत में 1994 में प्रदर्शित किया गया था। निर्देशक स्टीवन स्पिलबर्ग ने मा इकल क्रिस्टियन की कहानी को रुपहले पर्दे पर बड़े ही भव्य तरीके से कंप्यूटर ग्राफिक्स वर्चुअल रियलिटी और अन्य आधुनिक तकनीकों की सहायता से फिल्मांकित कर प्रस्तुत किया था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का कलेक्शन 1.03 4 बिलियन डॉलर दर्ज किया गया था। इस महा ब्लॉकबस्टर को दुनिया भर में देखा और सराहा गया था एनिमेटेड डायनासोरस जैसे क्रिएचर्स के अतिरिक्त जैफ गोल्डब्लूम, सैम नील, लॉरा डर्न आदि कलाकारों की बेहतरीन अदाकारी से सजी इस फिल्म ने तब तहलका मचा दिया था। इसके कथानक की लोकप्रियता को देखते हुए 1997 में स्पीलबर्ग ने इसका सीक्वल बनाया और द लॉस्ट वर्ल्ड : जुरासिक पार्क के नाम से रिलीज किया। कहानी के जिस मुख्य पात्र जॉन हैमंड द्वारा पर्यटन के उद्देश्य से लुप्त प्रजाति के जीवो को फिर से जेनेटिक इंजीनियरिंग द्वारा जीवंत कर एक पार्क में रखने के प्रोजेक्ट की चर्चा है उस किरदार को महान फिल्मकार सर रिचर्ड एटनबरो ने अपने अभिनय से साकार किया था। वहीं अभिनेत्री जूलियन मूर ने डॉक्टर सारा हाडिंग का किरदार निभाया है जो एक साइंटिस्ट है। इस सीक्वल ने भी बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया और 618.6 मिलियन डॉलर का कलेक्शन ले गई। 2001 में जुरासिक पार्क 3 आई जिसका निर्देशन जो जॉनस्टन ने किया था। सैम नील और लारा डर्न जैसे कलाकारों ने फिर से इसमें काम किया और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रहा 368.8 मिलियन डॉलर।

               2015 में डायनासोर के अनुवांशिक रूप से परिवर्तित mutants को एक थीम पार्क में रखकर सैलानियों से पैसे कमाने के प्रोजेक्ट पर आधारित कहानी को लेकर डायरेक्टर कॉलिन ट्रेवरोव फिर से इस श्रृंखला की एक और ब्लॉकबस्टर लेकर आए। इस फिल्म का नाम था जुरासिक वर्ल्ड। ब्रूस डलास, क्रिस प्रैट, निक रॉबिंसन, टाई सिंपकिंस,केटी मैकग्राथ, विंसेंट डी ओनोप्रिओ इत्यादि हॉलीवुड कलाकारों के साथ बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान मुख्य भूमिका में नजर आए। थीम पार्क प्रोजेक्ट के मालिक का किरदार इरफान खान ने ही निभाया था। उन्होंने इस किरदार को पूरी शिद्दत से जिया है और अपने अभिनय की ना मिटने वाली छाप छोड़ी है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसकी कमाई 1.67 बिलियन डॉलर रही। अब 7 वर्षों बाद इस फिल्म का सीक्वल लेकर निर्देशक कॉलिन ट्रेवरोव फिर से आ रहे हैं। जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन के रिलीज की संभावित तिथि 10 जून 2022 है। फिल्म की कहानी किसी एक लेखक ने नहीं लिखी है बल्कि निर्देशक कॉलिन ट्रेवोरो के साथ एमिली कारमाइकल और डेरेक कुनौली ने मिलकर कथानक को अंतिम रूप दिया है। इसके वितरक यूनिवर्सल पिक्चर्स होंगे। डिसन लैकमैन,ब्राइस डलास,होवार्ड और क्रिस प्रैट अभिनीत जुरासिक वर्ल्ड : डोमिनियन का इंतजार सिने प्रेमी और फैन बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं। इस सीरीज के कई पुराने कलाकारों के साथ नए कलाकारों से भी कुशल निर्देशक ने मंजा हुआ अभिनय करवाया है। फिल्म की शुरुआत में बैकग्राउंड नैरेशन सुनाई देता है - " इस्ला नुब्लर के विनाश के 4 साल बाद डायनासोर अब पूरी दुनिया में मनुष्य के साथ रहते हैं और शिकार करते हैं। नाजुक संतुलन भविष्य को नया रूप देगा और हमेशा के लिए यह निर्धारित करेगा कि क्या मनुष्य को इस ग्रह पर सर्वोच्च प्रिडेटर बने रहना है जिसे वे अब एक नए युग में इतिहास के सबसे भयानक जीवो के साथ साझा करते हैं।"  देखें ट्रेलर

      


   फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे देखकर ही लगता है की 1993 से चली आ रही श्रृंखला की अपनी पूर्ववर्ती ब्लॉकबस्टर्स की परंपरा को और आगे ले जाएगी। निर्देशक कॉलिन ट्रेवोरोव ने हाल ही में द एंपायर पत्रिका को दिए एक साक्षात्कार में कुछ बातें लिक की है। उन्होंने बताया कि इसमें एक नई डायनासोर प्रजाति गिगनोटोसॉरस को शामिल किया गया है और उन्होंने इसकी तुलना क्लासिक डीसी खलनायक से की। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 10 जून को गिग्नोटोसॉरस क्या धमाल मचाता है। तो तैयार हो जाइए हॉलीवुड साई-फाई के दीवानों अपने टिकट कंफर्म करने के लिए।ट्रेलर देखने के लिए निम्नांकित लिंक को क्लिक कीजिए
देखें

Rate it :
 

Comments

5/Business/slider-tag
Filmaniawebnews

#News,#trailers and reviews for upcoming and new films, serials and #Web series are available in filmaniawebnews blog on blogger.filmania Web news is dedicated to entertainment and information about web series,concurrent cinema and TV shows.

Blogger द्वारा संचालित.

Facebook

href="https://www.facebook.com/hemantprasad108/" id="docs-internal-guid-322368f8-7fff-b635-ba0e-88ae54bb3ffb" style="text-decoration-line: none;">https://www.facebook.com/hemantprasad108/

PATHAN : 2023 film trailer

  Pathan : A film promoted by protest  against itself. यशराज फिल्म्स के बैनर तले निर्माता आदित्य चोपड़ा की  प्रस्तुति 'पठान' एक क्रा...

यह ब्लॉग खोजें

Blog Archive


Fashion

3/Fashion/post-per-tag

Subscribe Here

Beauty

3/Beauty/post-per-tag

Videos

3/Food/recent-videos

Technology

3/Technology/small-col-left

Film reviews

3/film reviews/small-col-right

Nature

3/Nature/post-grid

Header Ads

Header ADS

Popular

Custom Widget

3/Business/post-per-tag

Music

3/Music/post-grid
TOP
Copyright © 2014. Filmaniawebnews - All Rights Reserved
Template Created by ThemeXpose- Published By Gooyaabi Templates