Pathan : A film promoted by protest against itself.
यशराज फिल्म्स के बैनर तले निर्माता आदित्य चोपड़ा की प्रस्तुति 'पठान' एक क्राइम थ्रिलर है जिसकी कहानी लिखी है निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने और स्क्रीनप्ले श्रीधर राघवन ने।संवाद यानि डायलॉग हैं अब्बास टायरवाला के।
शाहरुख, दीपिका, जॉन अब्राहम अभिनीत इस फिल्म की रिलीज डेट शेड्यूल की गई है - 25 जनवरी 2023₹ 250 करोड़ बजट वाली इस फिल्म का प्रोमोशन फोकट में भगवा गैंग द्वारा
किया जा रहा है।'बेशरम रंग' सॉन्ग के कॉस्ट्युम पर आपत्ति जताई गई है।सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर बॉयकॉट की अपील कर रहे हैं।दक्षिण पंथी ट्रोलर्स की आपत्ति दीपिका पादुकोण द्वारा पहनी गई भगवा रंग की बिकनी को लेकर बताई जा रही है।गौरतलब बात ये है कि नग्नता या अश्लील दृश्यों से दिक्कत नही है,धार्मिक भावनाएँ तो केवल भगवा कलर की बिष्टी (बिकनी) से आहत हो रही हैं।वैसे एक साम्प्रदायिक संगठन के मौलाना ने जरूर नग्नता की मजम्मत की है।आफ्टर ऑल जो लोग न भी जानते थे कि पठान नाम की कोई फिल्म रिलीज होने वाली है वे जान गये तथाकथित विरोध करने वालों के फजल से।
कहानी कुछ नई नही है बस चोर-पुलिस के खेल को अलग अंदाज में हॉलिवुड स्टाईल मिर्च मसाला डालकर पेश किया गया है।शाहरुख खान रॉ एजेंट के किरदार में हैं तो उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण एक पुलिसवाली बनी है।जॉन अब्राहम एक ताक़तवर खलनायक के रोल में हैं जो ड्रग माफिया है।पूरी कहानी जानने के लिए फिल्म देखना पड़ेगा जो गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रिलीज हो रही है।
.png)

एक टिप्पणी भेजें